बापू के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करेगा अमरीका

Friday, Jul 31, 2020 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वॉशिंगटन (प.स.): अमरीका बापू के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान अश्वेत नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत के प्रचार से जुड़े बिल को अमरीकी कांग्रेस की एक प्रमुख समिति ने पारित कर दिया है।

यह बिल नागरिक अधिकारों के मशहूर पैरोकार जॉन लेविस ने लिखा था, जिनका इसी साल 17 जुलाई को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो चुका है। 

विधेयक में बापू और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कामों व विरासतों के अध्ययन के लिए अमरीका और भारत के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान की पहल की गई है। 

Niyati Bhandari

Advertising