बाबा साहेब का कथन प्रेरणादायी-‘पढ़ो और संगठित होकर संघर्ष करो’

Thursday, Apr 15, 2021 - 12:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
संघ और भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती
नई दिल्ली: अंबेडकर की 130वीं जयंती पर संघ, वीएचपी और भाजपा ने अलग अलग स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वीएचपी ने रामकृष्ण पुरम स्थित मोहनपुर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब को माल्यार्पण किया, जबकि भाजपा ने प्रदेश कार्यालय, सरिता विहार के विभिन्न मंडल बूथ सहित अन्य स्थान पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि बाबा साहब का पढ़ो और संगठित होकर संघर्ष करो अर्थात अन्याय के विरुद्ध लड़ो। यह वाक्य आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने अपना स पूर्ण जीवन उपेक्षित बन्धुओं के उत्थान के लिए लगाया।

प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि बाबा साहब ने  दलित समाज ही नही अपितु संपूर्ण राष्ट्र के उत्थान और उन्हें जागरुक करने में जो योगदान दिया, उसे आज भी पूरी दुनिया याद करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता के रूप में उनका जो योगदान है उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। गुप्ता ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मु यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष युवापीढ़ी के लिए मिसाल बना रहेगा।

भारत के पहले कानून मंत्री के तौर पर उन्होंने सबके लिए समान अवसर की बात की थी और आज भाजपा भी उन्हीं के दिखाए पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी गिरीश सचदेवा, पूर्व विधायक नीलदमन खत्री पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश स्वच्छता प्रमुख एस राहुल, पार्षद तुलसी जोशी आदि शामिल रहे।

Jyoti

Advertising