Darsh Amavasya: देवी लक्ष्मी को अपने घर करें Invite

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Darsh Amavasya 2022: आज महालक्ष्मी का प्रिय वार शुक्रवार होने के साथ-साथ दर्श, कुशोत्पाटनी, कुशग्रहणी अथवा पिठौरी अमावस्या भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या महीने की 30वीं और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। अमावस्या का ज्योतिष एवं तंत्र शास्त्र में अत्यधिक महत्व हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और देवी-देवता भी अपनी कृपा प्रदान करते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Bhadrapada Amavasya 2022: पिथौरी अमावस्या के व्रत को बहुत पुण्यदायी कहा गया है। इस व्रत के प्रभाव से सोच से भी अधिक लाभ की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से बड़े से बड़े कर्ज और पाप नष्ट होते हैं। निसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति होती है। कहने से बाहर अथवा बिगड़े बच्चों में सुधार होता है।

PunjabKesari Darsh Amavasya

How to Please Maa Lakshmi on Amavasya: आज अमावस्या तिथि है, रात्रि को 5 जगहों में सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करने से घर में मां लक्ष्मी आती हैं। जानें कौन से हैं ये स्थान-

रात को मेन गेट के दोनों तरफ सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और मां लक्ष्मी आती हैं।

PunjabKesari Darsh Amavasya

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पास दीपदान करें। दीपक पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ माना गया है।

PunjabKesari Darsh Amavasya

आसपास के अंधेरे और नकारात्मकता को नष्ट करने के लिए अमावस्या की रात्रि को घर की छत पर दक्षिण-पूर्व में एक दीपक जलाएं।

PunjabKesari Darsh Amavasya

रात्रि को पीपल के नीचे दीपक प्रज्वलित करने से शनि और राहु-केतु के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Darsh Amavasya

प्रत्येक अमावस्या को घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। घी के दीपक को अपने बाएं हाथ की ओर लगाएं और तेल का दीपक दाईं तरफ। घर के मंदिर में पांच मुखी दीपक जलाने से कानूनी मामलों से राहत मिलती है।

PunjabKesari kundli tv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News