अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 4,474 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बालटाल के लिए रवाना

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 08:08 AM (IST)

जम्मू (कमल): जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का मलबा हटाए जाने के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को जम्मू आधार शिविर से 4,474 तीर्थयात्रियों का नया जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। यह अमरनाथ यात्रियों का 19वां जत्था है, जो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2.42 बजे 166 वाहनों के काफिले के साथ गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

बारिश से पारंपरिक पहलगाम मार्ग को हुए नुकसान के कारण वहां मुरम्मत का काम जारी है, जिसकी वजह से अमरनाथ यात्रियों को बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए भेजा जा रहा है। सुचारू और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बारिश और बाढ़ के चलते 19 जुलाई से 5 दिन तक यात्रा स्थगित रही। 2 दिन से फिर से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 4 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।

वहीं जम्मू से बालटाल के लिए भेजे गए तीर्थयात्रियों के जत्थे में 3,531 पुरुष, 785 महिलाएं, 10 बच्चे, 96 साधु और एक ट्रांसजैंडर शामिल था, जिन्हें 89 बसों, 26 मीडियम और 47 लाइट मोटर व्हीकल्स में रवाना किया गया। वहीं एक्स पर एक पोस्ट में उप-राज्यपाल ने लिखा कि भगवान शिव की असीम कृपा से पवित्र अमरनाथ यात्रा ने एक उल्लेखनीय पड़ाव पार कर लिया है और अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News