Amarnath Yatra 2026 : खराब मौसम की वजह से बालटाल रूट से यात्रा रोकी

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 06:53 AM (IST)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): खराब मौसम और रास्ते की मुरम्मत के काम के कारण शुक्रवार को बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। गुरुवार रात बालटाल इलाके में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह पर अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति बन गई। हालांकि जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ। मुरम्मत के काम के लिए पहलगाम रूट से यात्रा पहले ही रोकी जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार 24 घंटों से पूरे यात्रा रूट पर लगातार बारिश हो रही है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोक दी गई है। खराब मौसम और मुरम्मत के काम के कारण किसी भी तीर्थयात्री को बालटाल रूट से पवित्र गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। रास्ते की मुरम्मत का काम अभी चल रहा है।

दूसरी तरफ जम्मू से 1605 तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर की ओर रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ यह अब तक का सबसे छोटा जत्था था जिसमें 1212 पुरुष, 335 महिलाएं, 48 साधु, 5 साध्वियां और 2 साधु बालक शामिल थे। इन तीर्थयात्रियों को 54 वाहनों में रवाना किया गया।

गौर रहे कि खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण 19 से 24 जुलाई तक यात्रा 6 दिन के लिए स्थगित रही थी। इसे 25 जुलाई को फिर से शुरू किया गया था। 

वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी व अब तक लगभग 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा रक्षाबंधन के मौके 28 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News