अमरनाथ यात्रा:  6,461 यात्रियों का चौथा जत्था जम्मू से रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा के लिए 6,461 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था सोमवार को भगवती नगर बेस कैम्प से दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और  पहलगाम  के लिए रवाना हुआ। जम्मू से भेजे गए जत्थे में बालटाल के लिए 2321 तीर्थयात्रियों को सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच 118 वाहनों में भेजा गया जबकि पहलगाम के लिए 4140 तीर्थयात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 147 वाहनों में रवाना किया गया।

Yogini Ekadashi: आज योगिनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु को प्रसन्न और पाएं मनचाहा वर

Yogini Ekadashi story: आज मिलेगी हर श्राप से मुक्ति, पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत कथा

आज का पंचांग- 2 जुलाई, 2024

7 जुलाई को शुक्र होंगे उदय, कर्क राशि वालों का चमकेगा किस्मत का सितारा

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (2nd july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 2 जुलाई - हम थे ढूंढते जिसे वो कमी बन गए तुम मेरे इश्क़ की सर ज़मीं बन गए

सावधान! मंगलवार के दिन इन चीजों की खरीदारी डाल न दे आपको परेशानी में

बालटाल के लिए भेजे गए यात्रियों के जत्थे में 1628 पुरुष, 525 महिलाएं, 7 बच्चे, 145 साधु और 16 साध्वी शामिल थीं जबकि पहलगाम के लिए रवाना किए गए जत्थे में 3203 पुरुष, 698 महिलाएं, 7 के करीब छोटे बच्चे, 187 साधु और 45 साध्वी शामिल थे।

दोपहर बाद तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल स्थित बेस कैम्पों में पहुंच जाएंगे और फिर रात्रि विश्राम के उपरांत अगले दिन पवित्र गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे। हालांकि जम्मू और कश्मीर में सुबह बारिश होने के बावजूद यात्रा को रोका नहीं गया जबकि रामबन सहित कुछेक जगहों पर यात्रा को रास्ता अवरुद्ध होने के चलते क्षणिक रोकना पड़ा।

सोमवार को यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही जम्मू पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में श्रद्धालुओं की दूर-दूर तक लाइन लगी रहती है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News