शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा 23 जून 2020 को होगा शुभ आरंभ, जानिए यात्रा से जुड़ी जानकारी

Thursday, Jun 04, 2020 - 05:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भगवान शिव के भक्तों को अमरनाथ यात्रा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पूरे सालभर वह इसका इंतजार करते हैं। बाबा के दर्शनों के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। बता दें कि इस साल इसका आरंभ तारीख 23 जून, 2020 को होने जा रहा है और समापन 03 अगस्त यानि रक्षा बंधन के दिन होगा। इसी के साथ ही यात्रा पर जाने वालों को बता दें कि इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 01 अप्रैल, बुधवार से शुरुआत कर दी जाएगी। इसी के साथ कुछ ओर यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए जानते हैं कुछ खास बातें। 

रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
अमरनाथ यात्रा के लिए जारी सूचना के मुताबिक इस बार 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 75 वर्ष से अधिक के लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
Follow us on Instagram
रजिस्ट्रेशन और यात्रा का परमिट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। 
Follow us on Twitter
बता दें कि एक व्यक्ति के लिए केवल एक यात्रा परमिट ही मान्य होगा। 

13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिए यात्रा निषेध है। इसके अलावा जो महिलाएं छह सप्ताह से अधिक का गर्भधारण की हुईं हैं, वे भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं।
Amarnath Yatra 2020: 1 अप्रैल से शुरू होंगे Registration, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो
सभी यात्रियों को यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। 

यात्री को यात्रा करने से पहले यात्रा-परमिट की तारीख, क्रम याद रखना होगा। इसके अलावा आवेदक को यात्री का नाम, -पता और संपर्क नंबर याद रखना अनिवार्य है। 

यात्रा का मार्ग, बलताल/ पहलगाम से यात्रा की तारीख भी याद रखना अनिवार्य है।

यात्रा के दौरान ये बरतें सावधानियां
अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। 

चप्पल पहनकर यात्रा न करें क्योंकि रास्ता उबड़-खाबड़ हो सकता है और बारिश के कारण फिसलन बढ़ सकती है केवल ट्रेकिंग शूज पहन कर ही यात्रा करें।

यात्रा के कई स्थानों पर चेतावनी लिखी होती है। इन स्थानों पर बिल्कुल भी न रूकें। किसी भी तरह के शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें यह खतरनाक हो सकता है।


 

Lata

Advertising