सच बोलने से मिलते हैं हर इंसान को ये फायदे

Sunday, Jul 07, 2019 - 03:11 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहते हैं कि हर इंसान को अपने जीवन में हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए। क्योंकि सच कभी न कभी एक न एक दिन व्यक्ति के सामने आ ही जाता है। इसलिए हर इंसान को सच का सहारा लेकर हर काम करना चाहिए। आज नहीं तो कल जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सत्य बोलने से मनुष्य के जीवन में परेशानियां और क्लेश दूर होने लगते हैं और इससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं। यहां तक कि महाभारत के वनपर्व में भी बताया गया है कि सत्य बोलने वाले मनुष्य को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में।  

श्लोक
सत्यवादी लभेतायुरनायासमथार्जवम्।
अक्रोधनोऽनसूयश्च निर्वृत्तिं लभते पराम्॥ वन.२५९/२२॥

लम्बी आयु
कहते हैं जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है वह औरों से ज्यादा समय तक जीता है। ऐसे मनुष्य को न तो किसी बात का भय होता है न ही लालच। उस पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है।

सुखी जीवन
जिस इंसान में झूठ बोलने की और बात-बात पर छल-कपट करने की आदत हो तो वह अपना जीवन खुद ही दुःखों से भर लेता है। जो मनुष्य हमेशा ही सच का साथ देता है, उसका जीवन सुख से भरा होता है। ऐसे मनुष्य के जीवन में परेशानियां और क्लेश के लिए कोई जगह नहीं होती।

शांत स्वभाव
इस श्लोक की दूसरी लाइन में कहा गया है कि जो व्यक्ति किसी पर गुस्सा नहीं करता वह किस्मत वाला होता है, क्योंकि क्रोध एक जाल है, जिसमें फंसने के बाद मनुष्य को अपने-पराए, अच्छे-बुरे किसी का ख्याल नहीं रहता। इसलिए जो व्यक्ति हमेशा सत्य बोलता है उसे बात-बात पर गुस्सा नहीं आता और अपने गुस्से पर भी नियंत्रण कर लेता है। 

Lata

Advertising