Akhuratha Sankashti Chaturthi: साल की आखिरी चतुर्थी पर बप्पा को खुश करने का है अनोखा मौका, आप भी उठाएं इसका लाभ

Saturday, Dec 30, 2023 - 10:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Akhuratha Sankashti Chaturthi: पंचांग के मुताबिक हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। ये साल का आखिरी व्रत है। इस दिन को बहुत ही खास और विशेष माना जाता है। ये व्रत 30 दिसंबर यानी आज रखा जाएगा। मान्यताओं के मुताबिक जो भी व्यक्ति आज व्रत रख कर पूजा-पाठ करता है उसे जीवन में कभी भी आपदाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। चतुर्थी पर गणेश जी का पूजन करने से घर में धन और वैभव का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं किस तरह करें बप्पा की पूजा।

Akhurath Sankashti Chaturthi auspicious time अखुरथ संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त
आज 30 दिसंबर को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। पंचांग के मुताबिक पौष महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 9:43 मिनट से होगी और 31 दिसंबर को सुबह 11:55 मिनट पर इसका समापन होगा।

Akhurath Sankashti Chaturthi Moon Rise Time अखुरथ संकष्टी चतुर्थी चंद्रोदय समय
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर 30 दिसंबर को रात 9:10 मिनट पर चंद्रमा निकलेगा। आज के दिन चांद की पूजा करने के विधान। इसकी पूजा के बिना व्रत अधूरा माना जाता है और इसके बिना व्रत पारण नहीं किया जाता है।

Akhuratha Sankashti Chaturthi: साल की आखिरी चतुर्थी पर बप्पा को खुश करने का है अनोखा मौका, आप भी उठाएं इसका लाभ

लव राशिफल 30 दिसंबर- होश में रहूं क्यूं आज मैं तू मेरी बांहों में सिमटी है मुझमें समायी है यूं

2024 में तुला राशि के लिए चांदी के पाए में शनि देंगे धन लाभ/मान-सम्मान/विदेश यात्रा

आज का राशिफल 30 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

आज का पंचांग- 30 दिसंबर , 2023

Tarot Card Rashifal (30th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

2024 horoscope Leo: सिंह राशि वालों के लिए 2024 लेकर आया है बहुत सारी खुशियां 

Good luck 2024 For Radix 6: जानें, साल 2024 मूलांक 6 वालों के लिए रहेगा कितना लकी

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

2024 horoscope Virgo: कन्या राशि वालों के 2024 में आएंगे अच्छे दिन

भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मभूमि अनदेखी का शिकार

Moolank 9 Rashifal 2024: साल 2024 में मूलांक 9 वालों के जीवन से निराशा और तनाव हो जाएंगे दूर

Vaishno Devi Dham: नव वर्ष पर स्टीकर युक्त आर.एफ.आई.डी. के बिना नहीं मिलेगी वैष्णो देवी यात्रा की अनुमति

2024 horoscope Libra: तुला राशि वालों के 2024 में आएंगे अच्छे दिन

Akhurath Sankashti Chaturthi Puja Method अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

सबसे पहले आज के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें।

इसके पश्चात अपने घर के मंदिर की साफ-सफाई अवश्य करें।

उसके बाद व्रत का संकल्प लेकर गणेश जी आराधना करें।

इसके बाद गणेश जी के प्रिय लड्डू का भोग लगाएं।

अगर व्रत नहीं रखना चाहते तो बप्पा के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

Ganesh ji mantra गणेश जी मंत्र  

॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

Importance of Sankashti Chaturthi संकष्टी चतुर्थी का महत्व
संकष्टी चतुर्थी के दिन पार्वती नंदन की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसी के साथ अगर किसी काम में रूकावट का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन बप्पा की पूजा करने से वो परेशानी भी दूर हो जाती है।

Prachi Sharma

Advertising