अकाल तख्त ने दुष्कर्म आरोपी अमरजीत सिंह चावला को पंथ से किया निष्कासित

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:00 AM (IST)

अमृतसर (एजैंसी): अकाल तख्त ने रविवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला और अकाल तख्त के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह को खालसा पंथ से निष्कासित कर दिया। यह फैसला अकाल तख्त सचिवालय में 5 सिख जत्थेदारों की बैठक के बाद लिया गया।

यह कार्रवाई अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने, बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज होने के कुछ दिन बाद हुई है। एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद चावला ने एस.जी.पी.सी. सदस्य और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया था। ज्ञानी मलकीत सिंह को भी पंथ से निष्कासित किया गया है। उन पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर शिकायतकर्त्ता महिला को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News