Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, संतान हो या चाहे करियर हर जगह मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ahoi Ashtami 2024: पंचांग के अनुसार हर वर्ष  कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है।  यह पर्व विशेष रूप से माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए मनाया जाता है। इस दिन माताएं व्रत करती हैं और विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। माताएं इस दिन एक विशेष कथा का श्रवण करती हैं, जिसमें देवी अहोई की महिमा का वर्णन होता है। पूजा के समय माताएं अपने बच्चों के लिए मंगल कामनाएं करती हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। यह पर्व माताओं और बच्चों के बीच के अटूट बंधन को मजबूत बनाता है। अहोई अष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesariAhoi Ashtami 2024

Remedies for wish fulfillment मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
अहोई अष्टमी का व्रत खासतौर पर संतान की लम्बी उम्र की सलामती के लिए रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। यदि आप इस दिन सच्चे मन से पीपल के पेड़ के नीचे 5 दीपक जलाते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ऐसा करने से आपकी बाधाएं जल्द समापत हो जाती हैं।

PunjabKesari Ahoi Ashtami 2024

For getting the happiness of children संतान सुख की प्राप्ति के लिए
यदि आप संतान सुख से वंचित हैं तो इस दिन तुलसी का पौधा लगाएं और उसके समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें। ऐसा करने के लिए तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

For a happy life खुशहाल जीवन के लिए
जीवन में खुशियों के आगमान के लिए इस दिन गौ माता की सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन में यदि कोई समस्या है तो वो दूर हो जाती है और सुखी जीवन का आशीश मिलता है।

To get good luck सौभाग्य की प्राप्ति के लिए
सदा सुहागन बने रहने के लिए इस दिन अहोई माता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके बाद विशेष रूप से मां गौरी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से हर महिला को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है।

PunjabKesari Ahoi Ashtami 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News