Agarbatti jalane ke niyam: जानें,घर में अगरबत्ती जलाना शुभ या अशुभ?

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 12:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Agarbatti jalane ke niyam: हिंदू धर्म पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति देवी-देवताओं के प्रसन्न करने के लिए रोजाना उनकी आराधना करता है। पूजा के दौरान अक्सर लोग ज्योति और धूप जलाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। लेकिन आजकल कई घरों में लोग अगरबत्ती का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसकी सुंदर खूशबू हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी के चलते लोग में धूप की जगह अगरबत्ती का प्रयोग करने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है अगरबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति आती है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, हफ्ते में दो दिन ऐसे होते हैं जब अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। मान्यता है कि हफ्ते में इन दो दिनों में पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से घर आर्थिक स्थिति बिगड़े की संभावना बढ़ जाती है और पितृ दोष भी लगता है। तो आइए जानते हैं कि कौन से दिन अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए।

PunjabKesari Agarbatti jalane ke niyam

शास्त्रों में तो अगरबत्ती जलाने का कोई विधान नहीं, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे जलाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, रविवार और मंगलवार को अगरबत्ती बिल्कुल नहीं जलानी चाहिए। दरअसल अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग किया जाता है और इन दोनों बांस को जलाना बेहद अशुभ माना जाता है।

जैसे कि वास्तु शास्त्र में बांस को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं बांस का पौधा जिस घर में होता है उस घर का भाग्य चमक जाता है। वहीं अगर बांस से बनी अगरबत्ती घर में जलाते हैं तो इससे घर में निगेटिविटी आती है। जिससे मानसिक और आर्थिक नुकसान होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है।

शास्त्रों में बांस को वंश का प्रतीक मानते हैं। इसलिए इसे जलाने से भाग्य और वंश हानि होती है। हिन्दू धर्म में बांस से बनी अगरबत्तियों को जलाने की मनाही है।

PunjabKesari Agarbatti jalane ke niyam

हिंदू धर्म में बांस का उपयोग अर्थी बनाने में भी किया जाता है लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान इसे चिता से हटा दिया जाता है। इसीलिए बांस से बनी अगरबत्तियों को जलाना भी शुभ नहीं माना जाता।

हिंदू धर्म में कई मांगलिक कार्य के दौरान बांस की पूजा की जाती है। शादियों में में तो बांस से मंडप तैयार किया जाता है।इसलिए से बनी अगरबत्तियों को जलाना शुभ नहीं होता।

 पूजा में अगरबत्ती की जगह आप धूपबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Agarbatti jalane ke niyam

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News