सूर्यास्त के बाद करें ये काम, घर से तंगहाली जाएगी भाग और परिवार में बढ़ेगा प्यार

Thursday, Jul 13, 2017 - 11:24 AM (IST)

घर की तंगहाली से त्रस्त व्यक्ति उससे उबरने के लिए भरपूर प्रयास करता है। क्या आपने कभी विचार किया है मेहनत करने के बाद भी मनचाहे परिणाम क्यों नहीं मिल रहे हैं। इस सबके पीछे कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं वो ग्रह जो कुंडली में स्थित धन योग से सम्बन्ध रखते हैं। इस योग में स्थित ग्रह अशुभ परिणाम दे रहे होंगे तो जातक जितना भी धन कमा ले उसे दरिद्रता ही भोगनी पड़ती है। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो रात में करने से वो शीघ्र ही फलीभूत होते हैं।


शिवपुराण में बताया गया है, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद शिवलिंग पर दीपक अर्पित करता है, वह भोले बाबा को बहुत प्रिय होता है। उसके घर संसार में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता। कुबेर देव की विशेष कृपा से वो सदा संपन्न रहता है।


घर की तंगहाली पर विराम लगाना चाहते हैं तो सूर्य ढलने के बाद नियम से प्रतिदिन तुलसी के सामने दीपदान करें।


किसी कार्य में बार-बार बाधा आ रही हो तो उसे दूर करने के लिए रात के समय रामदूत श्री हनुमान के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।


सूर्यास्त के बाद घर में प्रतिदिन कपूर जलाएं। इस उपाय से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां भाग जाएंगी और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के मनमुटाव खत्म होंगे।


अपनी क्षमता के अनुसार भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाएं।

 

Advertising