इन कामों के बाद तुरंत कर लेना चाहिए स्नान

Tuesday, Apr 23, 2019 - 11:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
प्राचीन समय में बहुत से लोग ऐसे काम करते थे कि जिनसे उनकी सेहत हमेशा ठीक रहती थी। चाहे वो खान-पान हो या फिर कोई भी दैनिक कार्य हो। ऐसा करने पर उन्हें किसी बीमारी का खतरा नहीं रहता था। उनका मानना था कि कहीं कोई अगर छोटी-मोटी बीमारी से ग्रस्त हो भी जाए तो केवल स्नान करने से ही उस बीमारी को ठीक किया जा सकता था। इसी संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसे कामों के बारे में बताया है कि जिसे करने के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन कामों के बारे में-

कहते हैं कि जब भी कोई श्मशान से वापिस आए तो उसे तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वातावरण में विभिन्न प्रकार के कीटाणु और विषाणु मौजूद रहते हैं, जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हजामत करवाने के बाद भी तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। क्योंकि बाल बटवाने के बाद हमारे शरीर पर छोटे-छोटे बाल चिपक जाते हैं। जो हमें चुभते रहते हैं। इसलिए इस कार्य के बाद जब शरीर सामान्य स्थिति में आ जाए तो तुरंत नहाना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि संभोग के बाद नहाना अनिवार्य होता है। क्योंकि इस कार्य के बाद पवित्रता भंग हो जाती है। 

चाणक्य ने नीति में बताया है कि तेल की मालिश के बाद तुरंत नहाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मालिश के बाद शरीर के छिद्र खुल जाते हैं और अंदर की गंदगी बाहर आ जाती है।

Lata

Advertising