Adventure for Cadbury World- पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं UK का ये ऐतिहासिक शहर

Tuesday, Feb 07, 2023 - 09:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Places to Visit in Birmingham: बर्मिंघम यूके का ऐसा शहर है जहां इतिहास, संस्कृति और संरचनाओं में कई विविधताएं देखी जा सकती हैं। इंग्लैंड के राष्ट्रीय कवि का गौरव प्राप्त विलियम शेक्सपियर का जन्मस्थान जहां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वहीं किसी भी खुशी के मौके पर नाम से ही मुंह में स्वाद घोलने वाली चॉकलेट के इतिहास और सफलता का सफर भी यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है। खास बात है कि कई भारतीय युवा बर्मिंघम में 200 वर्ष पुरानी चॉकलेट निर्माता कैडबरी वर्ल्ड कंपनी में जॉब कर रहे हैं। इस शहर में ऐसी कई नहरें हैं जिनके आसपास सटे कई बाजारों में खूबसूरत रेस्तरां बने हुए हैं। कई भारतीयों ने भी यहां आकर अपना फूड बिजनेस शुरू किया है जिनमें दिग्गज सिंगर आशा भोसले का नाम भी शामिल है।  



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

16वीं शताब्दी में कविताओं और नाटकों से दुनिया को अपना मुरीद बनाने वाले लेखक विलियम शेक्सपियर का स्ट्रैटफोर्ड अपोन एवोन में स्थित जन्मस्थान पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल इस स्थान को परंपरागत ढंग से एक खूबसूरत बाजार के बीच बसाया गया है, जहां चौराहे पर शेक्सपियर का स्टैच्यू भी लगाया गया है।



Shakespeare Birthplace शेक्सपियर जन्मस्थान- इसी बाजार के बीच बाईं ओर लकड़ी से बना वही घर है, जहां सन् 1564 में शेक्सपियर का जन्म हुआ था। आकर्षक ऐतिहासिक बाजार के केंद्र में स्थित शेक्सपियर के पैतृक घर को अब म्यूजियम के रूप में विकसित कर दिया गया है। संग्रहालय में शेक्सपियर द्वारा इस्तेमाल किए गए सामान को सलीके से सजाया गया है। जन्मस्थान में एंट्री करते ही शेक्सपियर द्वारा लिखे गए विभिन्न उपन्यास डिस्पले किए गए हैं। यहां अक्सर शाम 4 बजे बाजार बंद हो जाते हैं और लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं या फिर घूमने निकल जाते हैं।

The food of Asha Bhosle restaurant is spreading fragrance महक बिखेर रहा आशा भोसले के रेस्टोरेंट का खाना-
अपनी आवाज के जादू से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले के रेस्टोरेंट का खाना बर्मिंघम में पूरी महक बिखेर रहा है। गोरे लोग भी आशा के गाने के साथ खाने के मुरीद हो चुके हैं। न्यू हॉल स्ट्रीट पर बने ‘आशाज रेस्टोरेंट’ में पकने वाले व्यंजनों को लेकर स्थानीय निवासियों में भी क्रेज देखा जा सकता है। यह वही रैस्टोरैंट है जहां हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज दो बार चिकन टिक्का मसाला का स्वाद चखने आ चुके हैं जिसके बारे में आशा जी ने ट्वीट करके क्रूज का थैंक्यू भी किया था।



The journey of Cadbury World thrills रोमांचित करता है ‘कैडबरी वर्ल्ड’ का सफर- चॉकलेट एक ऐसी चीज है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़े शौक से खाते हैं। जॉन कैडबरी नामक एक बच्चे ने चॉकलेट की पूरी दुनिया बदल दी। इसकी पूरी स्टोरी को यहां बने 4डी सिनेमा में दिखाया जाता है। इसी बिल्डिंग में एक आधुनिक जंगल भी हैं। यहां एक छोटी-सी ट्रेन राइड भी है जिसका सफर पर्यटकों को बेहद लुभाता है। जिनमें चिल्ड्रन प्ले एरिया में विभिन्न एक्टिविटी काफी रोमांचित करती हैं। एक गिफ्ट शॉप पर चॉकलेट्स की ऐसी कई वैरायटी डिस्पले की गई हैं जो सिर्फ यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। स्कूल ट्रिप के लिए भी यह घूमने और सीखने का बहुत अच्छा केंद्र है।

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising