Kundli Tv- इन चार बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होंगे परेशान

Thursday, Aug 02, 2018 - 03:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी व्यक्ति को ज़मीन से आसमान तक पहुंचाने की हिम्मत रखती है। इन्होंने अपनी नीतियों से मानव को यह बताना चाहा है कि कैसे केवल छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर वह अपने जीवन की परेशानियों को कम किया जा सकता है। इनकी नीतियां व्यक्ति के जीवन को सुखी और सफल बना सकती हैं। 

चाणक्य के अनुसार कोई इंसान कितना भी दानवीर हो इस बात का अंदाजा उसके स्वभाव से पता लगया जा सकता है। हम कभी भी किसी की दानशक्ति को कम या बढ़ा नहीं सकते। हर व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार ही दान करता है।

किसी भी व्यक्ति को यह नहीं सिखाया जा सकता कि वह मुश्किल स्थिति में क्या करे और क्या निर्णय लें। ऐसे में सही या गलत का निर्णय व्यक्ति को स्वयं ही करना पड़ता है। यह गुण व्यक्ति के जन्म के साथ ही आता है और स्वभाव में ही शामिल रहता है।

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य धारण करके ही बुरे समय को दूर किया जा सकता है। बिना विचार विमर्श किए गए या बिना धैर्य रख कर लिए गए फ़ैसले हमेशा गलत साबित हो जाते हैं। जिससे बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो इसलिए हमें हर स्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए। 

अगर कोई व्यक्ति स्वभाव से कड़वा बोलता हो तो उसे कोई किसना भी समझा लें वह कभी भी मीठा नहीं बोल पाएगा। क्योकि उसका स्वभाव ही एेसा बन जाता है इसलिए  वह किसी के साथ मीठी वाणी से बात नहीं कर पाता।
पति को कहीं का नहीं छोड़ते पत्नी के ये लक्षण (देखें Video)

Lata

Advertising