अगर आपके पास भी हैं ये 3 चीज़ें तो आप हैं दुनिया के सबसे सुखी व्यक्ति

Tuesday, May 21, 2019 - 10:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य के बारे में तो आप सब जानते ही हैं कि वो एक महान नीतिकार हैं और उन्होंने अपने जीवन में ऐसी बहुत सी नीतियों की रचना की है, जिसका सीधा-सीधा संबंध मनुष्य के जीवन से जुड़ा हुआ होता है। कहते हैं कि अगर इंसान को अपना जीवन सफल बनाना है तो उनकी नीतियों को अपनाने में ही भलाई है। इनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर व्यक्ति अपनी लाइफ में किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। चाणक्य के अनुसार सुखी जीवन जीने के लिए हर एक व्यक्ति के पास 3 चीज़ों का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसा माना गया है कि जिस भी इंसान के पास ये 3 चीज़ें होती हैं, उसके लिए धरती पर ही स्वर्ग बन जाता है। 

आचार्य के मुताबिक अगर किसी इंसान की आज्ञाकारी संतान पैदा हो जाए तो उसका जीवन बहुत ही सुखी पूर्वक बीतता है। ऐसे लोगों को मरने के बाद भी स्वर्ग की इच्छा नहीं होती है। क्योंकि उनके लिए धरती पर ही स्वर्ग बन जाता है। संतान का संस्कारी होना बहुत जरूरी होता है. वहीं अगर बच्चे आज्ञाकारी न हो तो मां-बाप का जीवन जीते जी नरक है। 

कहते हैं कि अगर लाइफ पार्टनर अच्छा हो तो जीवन आरम से गुजरता है। जिस व्यक्ति की पत्नी अच्छी व गुणवान होती है वह अपने जीवन में हमेशा तरक्की हासिल करता है। गुणवान पत्नी मिलने पर व्यक्ति के लिए धरती पर ही स्वर्ग होता है। अच्छी पत्नी मिलने पर व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है और धरती पर ही उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने जीवन से कभी संतुष्ट नहीं होता है वह चाहे कितना ही सुखी क्यों न हो जाए उसे कभी जीवन में सुख नहीं मिलता है। अपने कमाए हुए धन से जो व्यक्ति संतुष्ट नहीं होता है वह जिंदगी में सुख नहीं पा सकता है। 

Lata

Advertising