किसी पर भी भरोसा करने से पहले जान लेनी चाहिए ये बातें

Friday, Mar 15, 2019 - 09:46 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
चाणक्य ने अपनी नीतियों से हमें बहुत सारी शिक्षाएं और ज्ञान की बातें बताई हैं। उन्होंने हमें लोगों के बारे में जानने और उन पर भरोसा करने पर ध्यान देने को कहा है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी पर भी भरोसा करने से पहले उस व्यक्ति को परखना बहुत जरूरी होता है। आचार्य ने अपनी नीति में ऐसे 4 तरीकों के बारे में बताया है जिससे कि व्यक्ति को परखा जा सकता है। 

श्लोकः
यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।
तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

अर्थातः जिस तरह से सोने को रगड़कर, काटकर, आग में तपाकर, पीट कर परखा जाता है उसी तरह किसी इंसान पर भरोसा करने के पहले हमें 4 बातें ध्यान रखनी चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार किसी पर भरोसा करने से पहले उस में त्याग की भावना को देख लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना गया है कि जिन लोगों में त्याग की भावना नहीं होती वे लोग कभी अच्छे इंसान नहीं बन पाते। 

किसी को जाने, पहचाने या उसके चरित्र के बारे में जानकारी न होने पर उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इंसान किसी का चरित्र देखे बिना उस पर भरोसा कर लें तो उसके साथ रहने वाले को भी उसी नजर से देखा जाएगा, जोकि सही नहीं होगा।  

सब लोगों में बहुत सारे गुण और अवगुण होते हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों में ऐसी कई बुरी आदतें भी होती हैं जोकि उसे एक न एक दिन ले डुबती है। तो ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। अगर इन लोगों से दोस्ती करनी भी हो तो बहुत सोच समझकर ही करें। 

जिन लोगों में अहंकार की भावना होती है, वे लोग किसी के भी भरोसे के लायक नहीं होते हैं। 

चाणक्य का कहना है कि किसी पर भरोसा करने से पहले व्यक्ति के काम जरूर देख लेने चाहिए कि वो कैसे काम करता है। गलत काम करने वालों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।  
मीन संक्रांति पर करें ये स्पेशल उपाय, पूरी होगी मनचाही इच्छा(video)

Lata

Advertising