क्या आप भी कर रहें हैं कोई नया काम शुरू तो इन बातों का रखें ख्याल

Wednesday, Mar 13, 2019 - 03:30 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा लोगों को बहुत सारी बातों के बारे में जानकारी दी है। जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। चाणक्य ने नीति सुत्र में बताया है कि कैसे व्यक्ति अपनी सुझबुझ से एक सफल व्यापारी बन सकता है और कैसे वे अपने जीवन को सुखमय तरीके से व्यतीत कर सकता है। आज हम आपको उनकी नीति में से ही कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर हर व्यक्ति अपने बिज़नेस को एक नई ऊंचाई पर लेकर जा सकता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी नया बिज़नेस या फिर प्रोजेक्ट शुरु करने से पहले हमें कुछ बातों की पुष्टि कर लेनी चाहिए। क्योंकि इन्हें परखे बिना आगे बढ़ना नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले व्यक्ति कोअपनी सोच सकारात्मक रखनी बहुत जरूरी होती है। ऐसा कहा जाता है कि नकारात्मक सोच के साथ इंसान कभी सफल नहीं हो सकता।

कहते हैं कि जिस काम को व्यक्ति आरंभ करने जा रहा हो, तो पहले उसे खुद से सोच लेना चाहिए कि क्या वे उस काम के लिए अनुकूल व्यक्ति हैं? क्योंकि यदि आप उसे सही से नहीं पर सकते, तो आप कोई ओर विकल्प खोज सकते हैं। जिसमे आपको सफलता प्राप्त हो। 

चाणक्य के अनुसार तीखा एवं कड़वा बोलने वाले घाटे का सौदा कर बैठते हैं।

नया काम आरंभ करते समय हर कोई जोश में होता है। नए काम में मेहनत भी काफी लगती है, शारीरिक के साथ-साथ मानसिक क्षमता भी लगती है। ऐसे में सेहत का बिगड़ना संभव होता है। चाणक्य के अनुसार काम करते समय सेहत का ख्याल रखेंगे तो नुकसान से बचे रहेंगे। 
इस तरह घर में स्थापित करें श्री यंत्र, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा(video)

Lata

Advertising