इन 5 गुण वालों के कदम चूमती है सफलता

Friday, Feb 22, 2019 - 03:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर इंसान चाहता है कि वह जिस काम में हाथ डाले, उसी काम में उसे सफलता हासिल हो। सफलता के पीछे भागते हुए इंसान ये भूल जाता है कि अगर हमें कभी असफलता भी मिलती है तो इसके पीछे का कारण भी कहीं न कहीं व्यक्ति खुद ही होता है। आज हम आपको चाणक्य नीति में बताए गए उन 5 गुणों के बारे में बताएंगे। जिसमें ये बताया गया है कि किन गुणों वाले लोगों को सफलता मिलती है।  

खुलापन यानि कि व्यक्ति को हमेशा अपने कान, आंखें और दिमाग खुला रखना चाहिए। जो व्यक्ति हमेशा अपने आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सचेत रहता है वो कभी असफल नहीं हो सकता।

आचार्य चाणक्य कहते हैं ज्ञान का अर्थ है विषयों की जानकारी यानि किताबी शिक्षा को ज्ञान नहीं कहा जा सकता। कहते हैं कि जीवन में अच्छे-बुरे की पहचान करके लाइफ के प्रति सकरात्मक रवैया रखने वाला व्यक्ति ही अपनी लाइफ में सफल हो सकता है।

धन के विषय में अगर बात करें तो इस पर चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी सारा धन  खर्च नहीं करना चाहिए। कभी भी इंसान का बुरा वक्त आ सकता है इसलिए बुरे समय के लिए हमेशा कुछ धन हमेशा बचा के रखना चाहिए। 

कहते हैं कि जब तक आपको खुद पर भरोसा नहीं होता तो दूसरे लोग भी आप पर भरोसा नहीं कर सकते। जो व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ जीता है, वह कभी भी जीवन में असफल नहीं हो सकता।

कहा जाता है कि हर काम में मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है। कभी-कभी जीवन में ऐसा वक्त भी आता है, जब आपकी मेहनत की अपेक्षा आपको बहुत कम फल मिलता है लेकिन चाणक्य कहते हैं कि मेहनत कुछ देर के लिए अनदेखी की जा सकती है, लेकिन व्यक्ति को मेहनत करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। 
 ज्योतिष से कैसे पता करें किसने की है आपके घर में चोरी और कब ?(video)

Lata

Advertising