ये चीज़ें ही बनती हैं व्यक्ति के दुखों का कारण

Tuesday, May 28, 2019 - 10:20 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कई लोग अपने दुखों का कारण दूसरों को समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है। इंसान की लाइफ में अगर दुख हैं तो इसकी वजह उसके खुद के कर्म होते हैं। वैसे तो सुख और दुख प्रकृति के नियम हैं। अगर आज किसी की लाइफ में दुख आया है तो कल सुख भी अवश्य आएगा। इंसान हमेशा अपनी गलतियों की वजह से दुखी रहता है। वह की बार ऐसी गलतियां कर देता है, जिसकी वजह से उसे दुखों का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य द्वारा कुछ बातें ऐसी बताई गयी है जिसके कारण इंसान हमेशा दुखी रहता है और यह चीजें इंसान का सुख चैन छीन लेती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

चाणक्य के अनुसार जब इंसान के पास कोई चीज़ नहीं होती है तो वह उसी के बारे में दिन-रात सोचता है, जिसकी वजह से उसे दुख मिलता है, कि वह चीज़ उसके पास क्यों नहीं है। ऐसे लोग अपने सुखों को खुद ही दूर कर लेते हैं। वह अपनी जरूरी चीजों पर से ध्यान हटाकर दिखावटी चीजों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। जिससे कि उन्हें बाद में मानसिक परेशीनी का सामना करना पड़ता है। 

किसी भी काम को इतना मन लगाकर करें कि किसी अनावश्यक चीजों पर ध्यान न जाने पाए। आचार्य चाणक्य अनुसार जब व्यक्ति किसी के अधीन काम करते हुए यह सोचने लगे कि अमुक व्यक्ति को उसके नीचे काम करना चाहिए था तो ऐसा व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है और खुद को दुखों के बीच घेर लेता है। 

जब कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करते हुए खराब भोजन खाने लगे तो ऐसे व्यक्ति के विचारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ऐसे लोगों का स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से ये लोग परेशान रहते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा लिमिट में रहकर ही किसी भी चीज़ को खाना चाहिए। लालच कतई नहीं करना चाहिए। 

अगर किसी व्यक्ति की संतान उसकी बात मानना बंद कर दे और हर बात को लेकर के वह अपनी मनमानी करने लगे तो ऐसे व्यक्ति का सुख और चैन चला जाता है। ऐसे लोग हमेशा दुखी रहते हैं।

जिस व्यक्ति का अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा होता रहता हो और उसकी पत्नी हमेशा उसे भला बुरा कहती रहती हो तो ऐसे व्यक्ति के दिमाग में कभी शांति नहीं रहती है। ऐसे लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और धीरे-धीरे वह अपना आपा खो देते हैं। जिसकी वजह से वह खुद तो परेशान रहते हैं साथ ही दूसरों को भी दुख देते हैं। 

Lata

Advertising