आप भी चाहते हैं लंबी हो आपके TV और Fridge की लंबी उम्र तो...

Saturday, Jun 20, 2020 - 02:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर कुछ लोगों को कहते सुनते देखा जाता है कि उनके घर में किसी भी तरह का नया सामान ज्यादा देर तक नहीं चल पाता। ज्यादातर अगर बात करें इलेक्ट्रिकल अप लाइंस की तो इन्हें लेकर हर किसी की यही उम्मीदें होती हैं कि ये सालों साल चले। मगर ऐसा होता नहीं, जिस कारण कुछ लोग दुकानदार से लड़ने-झगड़े तक को आतुर हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि दुकानदार ने उन्हें खराब सामान दिया है। लेकिन अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो इसमें कई हद तक वास्तु का हाथ होता है। जी हां, शायद आपको विश्ववास न हो, किंतु ये सच है। जब घर में फ्रिज़ आदि जैसी चीज़ों के खराब होने का कारण है उनका घर की सही दशा-दिशा में न होना। वास्तु विशेषज्ञ का मानना है कि अगर घर में इलेक्ट्रिकल अप लाइंस को सही दिशा में रखा जाए तो उनकी उम्र लंबी होती यानि उनके खराब होने की संभावना कम होती है। आइए जाने वास्‍तु के अनुसार फ्रिज और टीवी को क‍िस द‍िशा और क‍िस स्‍थान पर रखना चाहिए तथा ऐसा करना से क्या क्या लाभ प्राप्त होते हैं। 

वास्‍तु शास्त्री कहते हैं घर में टीवी-फ्रिज की द‍िशा हमेशा दक्षिण-पूर्व ही होनी चाहिए। इस द‍िशा को अग्नि देव की द‍िशा माना जाता है। इस द‍िशा में रखी इलेक्‍ट्रॉन‍िक वस्‍तुएं जल्‍दी खराब नहीं होती। तो वहीं इससे घर में भी सुख-समृद्धि बढ़ती है। 
 
अगर कोई अपने घर की दक्षिण-पूर्व में टीवी-फ्रिज न रख सके तो इस सामान को उत्‍तर द‍िशा में भी रख सकता है।इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर की ईशान कोण में कभी इन जैसी कोई वस्‍तुएं न रखें। ऐसा करने से पर‍िवार के लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

जब भी घर में फ्रिज रखने की जगह का चयन करें तो इस बात का ध्यान रखें कि इसका दरवाज़ा हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही खुले। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ये दिशा सूर्य की दिशा होती है, ऐसे में सूर्य से निकली पॉजिटिव एनर्जी फ्रिज में रखे खाने में प्रवेश करती है। इस खाने का सेवन करने वाले  लोगो में भी पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। 

इसके विपरीत इसका घर की दक्षिण दिशा में कभी फ्रिज नहीं रखना चाहिए। इसका मुख्य कारण होता है कि इस दिशा में सबसे ज्यादा नैगेटिव एनर्जी होती है। तो ऐसे में अगर यहां फ्रिज रखा होगा तो नैगेटिव ऊर्जा उसके अंदर रखे खाने के सामान में प्रवेश करती है। जिसका सेवन करने के बाद घर में लड़ाई झगड़ा होने लगते हैं साथ ही आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगती है।

वास्‍तु विशेेषज्ञों का मानना है कि टीवी एक तरह का आईना होता है और ग्लास रिफ्लेक्टर के तौर पर भी काम करता है। इसलिए टीवी कभी भी मेन डोर के सामने न रखें। टीवी रखने की सबसे सही दिशा उत्तर या फिर पूर्व है। इन दोनों ही दिशाओं से पॉजीटिव एनर्जी संचार‍ित होती है। 

Jyoti

Advertising