वास्तु से जानें कौन सी दिशा में दिशा नहीं होना चाहिए अंधेरा

Wednesday, Feb 06, 2019 - 05:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ऐसा माना जाता है कि अगर घर के हिस्से में वास्तु संबंधी दोष हो तो परिवार वालों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते घर-परिवार में पैसों को लेकर भी हानि उठानी पड़ सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर घर में पैसों से जुड़ी कोई समस्या पैदा हो गई हो तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है। 

वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के लिए शुभ माना जाता है। तो उस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा ही रखना चाहिए। कहा जाता है कि अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा गंदी हो तो उस घर में कभी पैसा नहीं टिक पाता।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में अगर हमेशा अंधेरा रहता हो तो वहां भी लगातार पैसों की हानि होती रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी निवास करती हैं।

वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में तिज़ोरी नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी किचन नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में किचन होने पर घर पर आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं और साथ ही पैसों की हानि उठानी पड़ सकती है।

अगर घर के बीच में भारी सामान, सीढ़ियां, शौचालय होने पर तमाम तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस जगह को तुरंत सही करवाना चाहिए।
क्या पूजा का दिया बुझने के बाद आपके साथ भी होती हैं ऐसी वारदातें (VIDEO)

Lata

Advertising