पूर्वजों के बताएं अनुसार घर में करें ये काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-धना-धन

Thursday, Nov 16, 2017 - 01:24 PM (IST)

कुछ उपाय हमारे पूर्वज बता गए हैं। विभिन्न मान्यताओं के अनुसार, कई लोग उनका अनुपालन भी करते हैं। ऐसे ही कुछ उपाय हम आपसे बांट रहे हैं। जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करता है उनके लिए संसार में कुछ भी अप्राप्य नहीं हैं । गृह लक्ष्मी देवी गृहणियों यानि घर की स्त्रियों में लज्जा, क्षमा, शील, स्नेह और ममता रूप में विराजमान रहती हैं।


घर में स्वच्छता पर ध्यान दें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही शाम से पहले ही घर में झाड़ू लगा लें।


हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।


शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।


गृहणी जब भोजन बनाना आरंभ करे तो पहली रोटी गाय को खिलाएं, इससे घर में  दरिद्रता नहीं आती। 


सुबह किसी भी पारिवारिक सदस्य के भोजन करने से पहले घर में झाड़ू जरूर लगा लें। 


सूरज ढलने के बाद झाड़ू-पोंछा न करें अन्यथा लक्ष्मी रूठ जाएंगी।  


पर स्त्री को बुरी दृष्टि से न देखें।


कभी मांस, मछली, अंडे और शराब न लें।


विषयासक्ति बढ़ाने वाले सिनेमा, नाटक, ड्रामा, स्वांग न देखें नहीं तो मन दूषित हो जाएगा।


गंदे उपन्यास, अश्लील साहित्य एवं नास्तिकों की किताबें न पढ़ें, नहीं तो बुद्धि भ्रष्ट हो जाएगी और परलोक बिगड़ते देर नहीं लगेगी।


खान-पान में पूरी-पूरी सावधानी बरतें। अपने घर का शुद्ध पवित्र चौके का बना अन्न भगवान को भोग लगाकर भोजन करें।

Advertising