Kundli Tv- राशि के अनुसार भाई को बांधे ऐसी राखी

Thursday, Aug 23, 2018 - 11:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

राखी के धागों का संबंध मन की पवित्र भावनाओं से है। यह जीवन की प्रगति और मैत्री की ओर ले जाने वाला एकता का एक बड़ा पवित्र पर्व है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य करता है। संसार भर में यह अनूठा पर्व है। इसमें हमें देश की प्राचीन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस वर्ष 26 अगस्त रविवार को ये पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। आप अपने भाई को राशि के अनुसार राखी बांधें, इससे आप दोनों में प्रेम बढ़ेगा। इस विधि से अपने भाई की कलाई पर बांधे राखी-

मेष: मंगल कामना करते हुए कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल रंग की डोरी बांधें। संपूर्ण वर्ष स्वस्थ रहेंगे। 
 
वृष: सिर पर सफेद रुमाल रखें और चांदी की या सिल्वर रंग की राखी बांधें। रोली में अक्षत मिला लें। मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
 
मिथुन: हरे वस्त्र से भाई का सिर ढांपें हरे धागे या हरे रंग की राखी आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी। 
 
कर्क: चंद्रमा जैसे रंग अर्थात सफेद या क्रीम  रंग के धागों से बनी मोतियों वाली राखी भैया का मन सदा शांत रखेगी।
 
सिंह: गोल्डन रंग या पीली, नारंगी राखी और माथे पर सिंदूर या केसर का तिलक आपके भाई का भाग्य उज्जवल करेगा।
 
कन्या: हरा या चांदी जैसा धागा या रक्षासूत्र करेगा भाई की जीवन रक्षा। 
 
तुला: शुक्र का रंग फिरोजी, सफेद, क्रीम का प्रयोग रुमाल, राखी और तिलक में प्रयोग करें, जीवन में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। 
 
वृश्चिक: यदि भाई इस राशि के हैं तो चुनिए लाल, गुलाबी और चमकीली राखी या धागा और खिलाएं लाल मिठाई।
 
धनु: गुरु का पीताम्बरी रंग भाई की पढ़ाई में लगाएगा चार चांद। बांधिए उन्हें पीली रेशमी डोरी । 
 
मकर:
ग्रे या नेवी ब्लू रुमाल से सिर ढांपें, नीले रंग के मोतियों वाली राखी बचाएगी बुरी नजर से। 
 
कुंभ:
आसमानी या नीले रंग की डोरी से बनी राखी या डोरी भाग्यशाली रहेगी।
 
मीन: हल्दी का तिलक, लाल, पीली या संतरी रंग की राखी या धागा शुभता लाएगा।
इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं पितरों की तस्वीरें (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising