समुद्रशास्त्र: ये लड़कियां दूसरों का दिल जीतने में होती हैं NO. 1

Wednesday, May 08, 2019 - 02:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
समुद्रशास्त्र में मानव के शरीर से जुड़े ऐसे तथ्य बताए गए हैं जिनसे व्यक्ति के स्वाभाव को जाना जा सकता है। इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों का जाना जा सकता है। बल्कि इसमें कहा गया है कि इंसान के शरीर पर मौज़ूद छोटे-छोटे निशानों से भी ऐसा बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है जो बातें वह सदा राज़ बना कर रखना चाहता है। तो आइए आज आपको कुछ ऐसा ही बताते हैं।

समुद्रशास्त्र में स्त्री-पुरूष दोनों  से जुड़ी बातें बताई गई हैं। आज आपको बताएंगे महिलाओं से जुड़ी खास जानकारी के बारे में जिससे बड़ी आसानी से उनके स्वभाव को जाना जा सकता है।

जिन महिलाओं या लड़कियों के होंठ गुलाबी और वाणी मधुर होती है उस स्त्री का पति सुखी जीवन व्यतीत करता है। समुद्र शास्त्र में इन्हें बहुत लकी और सौभाग्य शाली माना जाता है।

तो वहीं जिनकी नाभि गहरी होती हैं ऐसी लड़कियां जीवन में अपने दम पर मुकाम हासिल करने में विश्वास रखती है और अपनी मेहनत और विश्वास के बल बूते पर उच्च मुकाम पाने में कामयाब होती हैं।

इसके अलावा कहा जाता है जिन लड़कियों के हंसते समय उनके गालों पर डिम्पल पड़ते हैं, वो बहुत तेज़ तर्रार होती है। ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धि और काम की बदौलत सबके दिल में जगह बनाती है।

आंखों के सफ़ेद भाग के अंत में लालिमा वाली लड़कियों के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

पैरों पर कमल चिन्ह या शंख चिन्ह वाली लड़कियों या तो खुद उच्चअधिकारी होती है या इनका विवाह किसी उच्चाधिकारी से होता है।

जिनके आगे हिस्से पर तिल होता है ऐसी लड़कियों का जीवन ऐशो आराम में बीतता है।

तो वहीं दाहिने गाल पर तिल वाली लड़कियों सदैव अपनी आवश्यकताओं को नियन्त्रण में रखती हैं।

 

Jyoti

Advertising