पत्नी के ऐसे पैर खोलते हैं आपकी बंद किस्मत का दरवाज़ा

Friday, Mar 22, 2019 - 10:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर आप में से बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि हर सफल पुरुष के पीछ एक महिला का हाथ होता है। शास्त्रों में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का रूप कहा गया है। लेकिन कई बार कुछ लोग इस कश्मकश से बाहर नहीं निकल पाते कि उनके लिए कौन सी महिला अच्छी साबित होगी। तो अगर आप भी इस परेशानी से घिरे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप जान सकते हैं कि कैसी महिला आपके लिए सौभाग्य लाती है।

वैसे को कहा जाता है कि हर महिला शादी के बाद अपने साथ घर की खुशहाली को और सौभाग्य को अपने साथ लेकर आती है। पंरंतु समुद्र शास्त्र के अनुसार अधिक सौभाग्यशाली महिलाओं में कुछ अलग विशेषताएं होती हैं। तो आइए देर न करते हुए जानते हैं कि महिलाएं के शरीर पर मौज़ूद निशान उनके सौभाग्यशाली होने के बारे में बताते हैं।


कहते हैं पुरुषों को महिलाओं का सुंदर चेहरा जितना भाता है, उतने ही उनके पैर पसंद होते हैं। यही कारण है कि पुरुष महिलाओं के पैरों पर अधिक गौर करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं के पैर केवल सुंदरता की दृष्टि से ही नहीं देखे जाते। बल्कि इनके पैर इनके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर चक्र, ध्वज और स्वास्तिक का निशान होता है उनके जीवनसाथी को जीवन में समस्त प्रकार के सुख-सुविधा प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है ऐसी पैरों वाली महिलाओं के पति अपना संपूर्ण जीवन राजाओं की तरह व्यतीत करता है और पत्नी को रानी जैसा सम्मान प्रदान करता है।

जिस महिला के पैर के तलवे गद्देदार होते हैं और उस हिस्से पर रेखाएं अंगुलियों की तरफ जा रही हों तो ऐसा महिलाएं अपने पति के लिए पूरी तरह से समर्पित होती है। इनके आने से उनके पति के जीवन में आने से खुशहाली आ जाती है और पति हर कार्य में सफलता हासिल करता है।

अगर किसी महिला के पैरों के तलवों पर कमल या छत्र का निशान बना हुआ है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि इस महिला का पति राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा और उसको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन औरतों के पैर की मध्यम और अनामिका उंगली की लंबाई बराबर नहीं होती वे बहुत शुभ होती हैं। मतलब ऐसी इनके पति को अपने जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

जिन महिलाओं के पैर की छोटी उंगली के साथ वाली उंगली की लंबाई, अंगूठे और उसके पास वाली उंगली से छोटी हो तो उनका वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है। इन महिलाओं के पति को कभी किसी भी प्रकार की मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। अक्सर देखा जाता है कुछ महिलाओं के पैर की छोटी ऊंगली चलते समय ज़मीन को लगती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस तरह की महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। 

EXAMS के डर से बच्चे पड़ रहे हैं बीमार तो अपनाएं ये TIPS (VIDEO)

Jyoti

Advertising