मनुस्मृति: इस दिशा की ओर मुख कर करें भोजन, होगा भाग्य उदय

Saturday, Mar 17, 2018 - 02:18 PM (IST)

भोजन मानव जीवन में कितनी अहमियत रखता है, इस बात की व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। साथ ही व्यक्ति किस दिशा की तरफ मुख करके भोजन करता है, यह बात भी उतनी ही अहमियत रखती है। मुुनस्मृति की मानें तो व्यक्ति के भाग्य का उदय का रास्ता किचन से होकर जाता है। इसमें कई बातें बताई गई है, जिसे अपनाने से धन-लाभ के साथ व्यक्ति का भाग्य भी उदय हो सकता है। 


मनुस्मृति के अनुसार अगर आप पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करते हैं, तो इससे आयु बढ़ती है। घर में अस्वस्थ व्यक्ति को भी इस दिशा में मुख करके भोजन ग्रहण करना चाहिए।


धन-लाभ के लिए पश्चिम की ओर मुख करके भोजन करना शुभ माना जाता है। मनुस्मृति के अनुसार, इस दिशा में भोजन करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।


बच्चों को उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करवाना मनुस्मृति में उचित माना गया है। इससे वह बिमारियों से दूर रहते हैं साथ ही शिक्षा में उनकी एकाग्रता बढ़ती है।


आप अगर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करते हैं तो आपको यज्ञ आदि का लाभ मिलेगा।


मनुस्मृति में ये भी बताया गया है कि अगर आपको मोक्ष की प्राप्ति चाहिए तो आप हमेशा उत्तर की तरफ मुख करके भोजन करें। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिशा में भोजन करने से धन लाभ और संपत्ति में विस्तार होता है।

Punjab Kesari

Advertising