आज गुडलक के अनुसार करें दिन की प्लानिंग हर सपना व इच्छा होगी पूरी

Friday, Aug 25, 2017 - 06:47 AM (IST)

शुक्रवार दिनांक 25.08.17 को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर गणेश चतुर्थी के साथ सामवेद उपाकर्म पर्व मनाया जाएगा। यह उपाकर्म अर्थात यज्ञोपवीत को सरक भाषा में जनेऊ कहते हैं। सामवेद संस्कृति के अनुसार यह पर्व गण-गायत्री के पूजन व यज्ञोपवीत धारण करने हेतु मनाया जाता है। इसे तमिल क्षेत्र में अवनी अविट्टम ​​के रूप मानते हैं। इस दिन बाल गणेश को गायत्री मंत्र व विधान के साथ जनेऊ धारण करवाया जाता है। इस दिन किया गया बाल गणेश व गायत्री का व्रत-पूजन व उपाय उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अत्यंत फलदायी माने गए हैं। यह साधना विघ्न व संकटो से बचाकर जीवन के हर सपने व इच्छा को पूरा करती है।

   
विशेष पूजन: श्री गणेश के चित्र का विधिवत पूजन करें। शुद्ध घी का दीप जलाएं, सुगंधित धूप करें, गुलाल से तिलक करें, गुलाबी फूल चढ़ाएं, मोदक का भोग लगाएं। हल्दी से रंगा जनेऊ गणेश जी पर चढ़ाएं। 1 माला विशेष मंत्र का जाप करें। मोदक बच्चों में बांटे।


पूजन मुहूर्त: दिन 11:57 से दिन 12:48 तक।


विशेष मंत्र: गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥


महूर्त विशेष 
अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:57 से दिन 12:48 तक।


अमृत काल: प्रातः 08:27 से प्रातः 10:06 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - पश्चिम। राहुकाल वास - आग्नेय। अतः आग्नेय व पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


वर्जित महूर्त: प्रातः 08:24 से लेकर रात 20:31 तक भद्रा (पाताल) में रहेगी जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं। 


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
मैजंटा।


गुडलक दिशा: उत्तर।


गुडलक टाइम: दिन 11:57 से दिन 12:48 तक।


गुडलक मंत्र: एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥


गुडलक टिप: सुख-समृद्धि हेतु गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं।


गुडलक फॉर बर्थडे: गणेश जी पर पान चढ़ाने से शिक्षा का क्षेत्र सुदृढ़ होगा।


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: किसी ब्राह्मण स्त्री को गुलाबी कपड़ा दान करने से दांपत्य में मिठास भरेगी।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising