भविष्य पुराण: इन 8 कारणों के चलते सांप बनाता है इंसान को अपना शिकार
Thursday, Aug 08, 2019 - 02:16 PM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अगर किसी को कोई जानवर काट लेता है इसे महज़ एक इत्तेफाक माना जाता है। तो वहीं कुछ इसे खुद की गलती मानते हुए अपनी ही लापरवाही का नाम दे देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं हमारे यानि हिंदू धर्म के ग्रंथ व पुराण में इन बातों से संबंधित कुछ ऐसा लिखा गया है जिससे आप शायद रूबरू नहीं होंगे। तो चलिए हम आज अपने आर्टिकल के द्वारा आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके काटने के मुख्य कारण भविष्य पुराण में बताए गए हैं। आइए जानें क्या है ये मुख्य कारण-
भविष्य पुराण के पांचमी कल्प में सांपों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इस खंड में राजा शतानीक और महर्षि सुमंतु के माध्यम व महर्षि कश्यप द्वारा सांपों के विषय में जानकारी दी गई है। राजा शतानीक, महर्षि सुमंतु से सांपों के बारे में विस्तार से बताने का निवेदन करते हैं। इनके द्वारा ऐसी एक ऐसी कहानी बताई गई है जिससे आप समझ सकते हैं कि सांप के काटने का कारण क्या है।
महर्षि कश्यप बताते हैं कि इंसान को सांप द्वारा काटे जाने के मुख्य 8 कारणों होते हैं। सांप के काटने के बाद शरीर पर जो निशान बनता है, उस निशान के आकार को देखकर समझा जा सकता है कि सांप ने किस कारण काटा है।
बताया गया है कि सांप किसी भी व्यक्ति का दबाव पड़ने पर, पुरानी दुश्मनी को लेकर, मद में होने के चलते, भूख व भय से, विष के वेग के कारण, बच्चों की सुरक्षा के लिए या काल की प्रेरणा होने पर काटता है।
भविष्य पुराण के अनुसार जब सांप काटकर झट से पेट की तरफ़ उल्टा हो जाए और उसकी दाढ़ टेढ़ी हो जाए तो समझ जाइए कि सांप ने दबाव के कारण आपको काटा है। तो वहीं अगर सांप के काटने पर बड़ा घाव हो जाए तो समझ जाएं कि सांप ने आपको किसी द्वेष में काटा है।
जब सांप के काटने के बाद उसकी एक दाढ़ का निशान बने और वह निशान ठीक से दिखाई न दें तो समझ जाना चाहिए कि सांप ने किसी भय के चलते आपको काटा है। इसके अलावा अगर सांप के काटने पर दाढ़ का निशान किसी रेखा की तरह बन गया हो तो इसका मतलब होता है सांप ने आपको मद के कारण काटा है।
इसके अलावा अगर सांप के काटने के बाद दो दाढ़ का निशान दिखाई दे और घाव बड़ा हो तो मतलब कि सांप ने अपनी भूख के कारण काटा है। वहीं दो दाढ़ का निशान दिखाई दे और निशान खून से भर जाए तो अर्थात सांप ने विष के वेग के चलते आपको काटा है।
सांप के काटने के बाद निशान के रूप में दो दाढ़ तो दिखाई दें लेकिन घाव न बनें तो समझ लें कि आस-पास कहीं सांप के बच्चे हैं, उसने उन्हीं की रक्षा के लिए आपको काटा है।