घर से निकलते समय अचानक से हो जाए बारिश तो...

Friday, Mar 29, 2019 - 10:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शास्त्रों में मानव जीवन से जुड़े ऐसे कई संकेत दिए गए हैं, जिनसे उनके साथ भविष्य में होने वाली अच्छी–बुरी घटनाओं के पता लगाया जा सकता है। बल्कि इन संकेतों के बारे में ये भी कहा जाता है कि जिस किसी को ये संकेत मिलते हैं तो समझिए आपका अच्छे समय शुरु होने वाला है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मनुष्य के जीवन से संबंध रखने वाले ऐसे ही संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपके भाग्य में क्या लिखा है यानि आने वाला समय अच्छा होगा या बुरा। हम जानते हैं सुनने में थोड़ा अटपटा ज़रूर लगेगा परंतु ये सच है। तो चलिए आपको और इंतज़ार न करवाते हुए बताएं उन संकेतों के बारे में जिन्हें बहुत अच्छा माना जाता है।

अगर सुबह उठते ही नज़र दूध पर पड़ जाए तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है, कहते हैं इससे दिन मंगलमय होता है।

किसी ज़रूरी काम के लिए घर से निकलते समय जाते कोई व्यक्ति हाथ में गुड़ लिए दिखाई दे तो ये इसे भी बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। इससे जिस काम के लिए जा रहे हैं वह काम पूरा होता है।

कहीं बाहर जाने के समय जो कपड़े पहनें हो उसमें रूई का टुकड़ा मिल जाए तो यह शुभ होता है।

घर की महिलाओं के चाबी के गुच्छे में अगर बार-बार जंग लग जाए तो इसे भी शुभ संकेत कहा गया है।

अगर घर से निकलते समय आपको किसी मंदिर की आरती या घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।

सुबह-सुबह पड़ोस के किसी घर से महिला की भजन की आवाज या शंख की आवाज़ या आरती की आवाज़ सुनाई दे तो यह अत्यंत शुभ होता। इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर कोई भी विपत्ति नहीं आएगी है।

घर से निकलते ही 16 श्रृंगार किए हुए कोई सुहागिन महिला दिख जाए है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है।

कहीं जाते समय जेब से कोई सिक्का नीचे गिर जाए तो यह भी बहुत शुभ होता गया है।

सुबह-सुबह कोई फल लिया हुआ व्यक्ति नज़र आ जाए या कोई फल बेचता हुआ व्यक्ति दिखाई दे तो ये शुभ होता है। इसके अलावा  अगर फलों से लदी हुई गाड़ी नज़र आती है तो ये भी शुभ संकेत होता है।

घर से काम के लिए निकल रहे हों और आपके निकलते ही अचानक बरसात शुरू हो जाए और आप भीग जाएं तो की इसे भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है।

बता दें कि अगर किसी को इन सबके अलावा कुछ गलत संकेत मिले तो उस स्थिति में घर वापस आ जाइए और कुछ समय बाद भगवान और माता-पिता या बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेकर घर से निकल सकें।
Friday पर किया गया ये 1 काम आपको बनाएगा धनवान (VIDEO)

Jyoti

Advertising