आपका राशिफल- 10 मार्च, 2019

Sunday, Mar 10, 2019 - 11:23 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज 10 मार्च, 2019 रविवार है। चंद्र मेष राशी में है। आज का पूरा दिन अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है। बता दें कि कुल 27 नक्षत्रों में से अश्विनी को पहला नक्षत्र माना जाता है। इसके साथ ही ये भी जान लें कि घोड़े के सिर को अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक चिह्न माना जाता है, जो इस नक्षत्र को घोड़े के बहुत से गुणों के साथ जोड़ता है। कहा जाता है कि घोड़ा अपनी जिद्द तथा अड़ियल स्वभाव के लिए जाना जाता है। घोड़े का यह गुण अश्विनी नक्षत्र के माध्यम से व्यवहार में आता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

इसी के चलते अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव में आने वाले जातक सामान्यतया जिद्दी और अड़ियल स्वभाव के होते हैं। इनसे काम निकलवाना कई बार उसी प्रकार से मुश्किल हो जाता है जिस प्रकार किसी अड़ियल घोड़े को सीधा कर उस पर सवारी करना। अश्विनी नक्षत्र अपने आप में एक बहुत विलक्षण नक्षत्र है तथा इसके जातक भी बहुत से विलक्षण गुणों के स्वामी होते हैं तथा कुंडली के अच्छा होने की स्थिति में ऐसे जातक अपने जीवन में बहुत से विलक्षण कार्य कर जाते हैं।

भाग्यांक- 7
शुभरंग- ख़ाकी
शुभदिशा- उत्तर-पूर्व
राहुकाल- 04:55 पी.एम शाम से 06:22 पी.एम शाम तक।
सर्वार्थसिद्धि व रवि योग- सुबह 06:41 ए.एम से 02:58 ए.एम तक।
विशेष- फाल्गुन विनायक चतुर्थी।
Sunday को करें ये काम बन जाएं धनवान (VIDEO)

Jyoti

Advertising