आपका राशिफल- 7 मार्च, 2026

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोग किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल बनेगा। सेहत के मामले में हल्की थकान महसूस हो सकती है।

वृष राशि वालों आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। परिवार में किसी विष्य पर चर्चा का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन कुछ नए अनुभव लेकर आ सकता है। व्यापार करने वालों को किसी नए ग्राहक से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। मित्रों के साथ किसी योजना पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि वालों आज आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बन सकती है। कोई आपके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा । नौकरी या व्यवसाय में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग किसी नए सौदे पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। मित्रों के साथ किसी पुराने विषय पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामले में नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रेरणादायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिल सकता है। व्यापार में किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मकर राशि वालों आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक सक्रिय रहेंगे। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दिला सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन नई संभावनाओं से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार करने वालों को किसी नए संपर्क से फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस करेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज आपके मन में कुछ रचनात्मक विचार आ सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में आपके सुझावों को सराहना मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। मित्रों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन संतुलित रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News