आपका राशिफल- 22 जनवरी 2026
punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2026 - 08:30 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। धन के मामलों में सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान की स्वयं जिम्मेदारी लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। कामकाज में भाई का सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी विवाद या बहस से दूरी बनाए रखें। अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। शाम के समय मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बच्चों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। रिश्तों में आपसी तालमेल बेहतर होगा। बाहर का तला-भुना खाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह राशि वालों का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़े फैसले मिलजुल कर लें। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों का प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार संबंधी किसी परेशानी में घर के वरिष्ठों से सलाह लेना लाभदायक होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पिता की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को अच्छी डील मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथ घूमने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम जनित समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में भाई-बहनों का सहयोग लाभदायक रहेगा। यदि लंबे समय से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि वालों का दिन संतुलित रहेगा। आज समय का सही उपयोग करें और व्यर्थ के कामों से दूरी बनाए रखें। किसी करीबी की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी या करीबी से सलाह जरूर लें। मन में नकारात्मक भाव न पनपने दें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
मीन राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और संगीत से जुड़ी गतिविधियों में मन लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
