आपका राशिफल- 26 अक्टूबर, 2025

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल हों सकती है।व्यापार में पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।  सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज युवाओं को नई उपलब्धियां मिल सकती है। दफ्तर में आपके काम की सराहना हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपके विचारों को महत्व मिल सकता है। धन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।  यात्रा से लाभ की संभावना है। पहले के मुकाबले  सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं। आज अपनी वाणी में मिठास बना कर रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत में पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से राहत बनी रहेगी। आज अचानक से किसी रिश्तेदार के साथ मुलाकात हो सकती है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के कामकाज में तेजी बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।  समाज में आपके व्यवहार की प्रशंसा हो सकती है। आज बाहर का खाना खाने से परहेज़ रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में वृद्धि होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के सहयोग से रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आज भाई-बहन के साथ नोक झोंक हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पहले से निवेश किया गया धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। बच्चों से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।  सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। बिज़नेस में अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी पहले के मुकाबले कम हो जाएंगी। घर के बड़ो की सेहत का ख्याल रखें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News