आपका राशिफल- 1 अगस्त, 2025

punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में पिता से सहयोग मिल सकता है। युवाओं को काम का अवसर मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी बात के चलते मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाने पर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों के मामलों में कोई जोखिम न लें। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। हल्की थकावट हो सकती है, ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं जिससे रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। आज बाहर का न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज निवेश करने से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। दोस्तो के साथ  किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को और फोकस करने की ज़रुरत है। कोई अटका हुआ काम अचानक से बन सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। सेहत सही रहेगी।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर पर अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के क्षेत्र में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। पार्टनर आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को किसी अनुभवी से मदद मिल सकती है। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तला भुना खाने से परहेज़ करें।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में कोई मनचाही डील मिल सकती है। माता पिता से किसी ज़रुरी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News