आपका राशिफल- 28 जुलाई, 2025
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 07:16 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद को किसी के भी सामने उजागर न करें। नौकरीपेशा जातकों का मन काम में नहीं लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में सोच समझ कर कदम रखें। घर खर्च बढ़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज कोई पुराना काम पूरा होने से राहत मिल सकती है। भाई बहन से झगड़ा हो सकता है। युवाओं को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर-परिवार को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्त से चल रहा पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। व्यापार पहले के मुकाबले सही रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलें। बिज़नेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, बजट पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। मनचाही डील मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता आज दूर हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, लापरवाही न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने की योजना बन सकती है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। बिजनेस में पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आज पीठ में दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। घर के बड़ों की कही बात आज न टाले। बिज़नेस कर रहें जातकों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नींद की कमी से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कॉलेज या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत सही रहेगी।