आपका राशिफल- 25 जून, 2025

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा । कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी काम को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर जाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के काम में तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार और काम दोनों में संतुलन बनाए रखेंगे। किसी करीबी से पैसों को लेकर मदद मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर के लोगों के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।  युवा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत बेहतर रहेगी।

 तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि  वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में पूरी मेहनत और लगन दिखाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से धन लाभ होने की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार और रिश्तों में सुख मिलेगा। कामकाज में थोड़ा धैर्य रखें, परिणाम जल्द ही बेहतर होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस राशि के युवाओं का मन शांत रहेगा। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News