आपका राशिफल- 8 अगस्त, 2024

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज के दिन आप समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिजनेसमेन को व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा जातक आज नौकरी चेंज करने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, जिससे उनको अपने विषयों को समझने में आसानी होगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आया है। बिजनेसमने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। आप घर में मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवा सकते हैं। बड़े भाई से अनबन होगी, आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। संतान के भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो जातक जॉब कर रहे हैं उनकी प्रमोशन हो सकती है। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा न करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम प्राप्त होगा। स्टूडेंटस का मन पढ़ाई में लगेगा। आज वाहन से कहीं जा रहे हैं तो सावधान रहें।

कर्क राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से फंसा कार्य आज पूरा होगा। ऑफिस में बॉस से आपकी टीम की तारीफ होगी जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज शाम तक आपको सिरदर्द महसूस हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। अपने तनाव को कम करने के लिए कुछ किताबें पढ़ सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन खास रहेगा। आज करियर के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।

तुला राशि वालों आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाऐंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि वालों आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। साथ ही अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज दूसरों पर निर्भर न हो। स्टूडेंट्स खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ेगें। आज आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।  

मकर राशि वालों आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि वालों आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आन- जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

मीन राशि वालों आज आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करेंगे। इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जूड़े लोगों को सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। जिससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News