आपका राशिफल-  14 जुलाई ,  2024

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपके लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार से संबंधित पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात पर नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी शांतिपूर्ण रहने वाला है। अचानक कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा जातक काम पर ज्यादा ध्यान दें। छात्र किसी टूर पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। युवा वर्ग कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत आपकी बिगड़ सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी Busy रहने वाला है। आर्थिक मामलों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की बात पक्की हो सकती है।छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आर्थिक वृद्धि लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। गला खराब हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए आय के नए अवसर खोलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। युवाओं के जीवन में एक नया मोड़ आएगा। प्रेम विवाह के इच्छुक जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि वालों प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। बिजनेस संबंधी कोई भी योजना के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। स्टूडेंट्स का मन व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। संतान के बुरे व्यवहार से मन आपका उदास रह सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। पुराने किए निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति के संकेत लेकर आया है। जमीन जायदाद से जुड़े विवादों में आपको जीत हासिल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम पर जा सकते हैं। 

कुंभ राशि वालों आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। घर से संबंधित किसी भी निर्णय को सोच समझकर लें। करियर में युवा वर्ग को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। लंबे समय के बाद किसी खास मित्र से आपका मेल-मिलाप हो सकता है। 

मीन राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आप बखूबी निभाएंगे। युवा वर्ग अपने पेंडिंग  कार्यों में फोकस बनाए तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में बिगड़ी स्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News