आपका राशिफल- 24 मार्च , 2024

Sunday, Mar 24, 2024 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपके ऑफिशियल कामों में गति आएगी। टीमवर्क का सहयोग मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू कामों को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृष राशि वालों आज का दिन कारोबारी कामों को लेकर व्यस्तता भरा रहेगा। उच्चाधिकारियों से आपकी मीटिंग हो सकती है। युवा वर्ग किसी बात को लेकर चिंतित नजर आएंगे। घर का वातावरण सुख-शांति भरा रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। आपके कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। छात्रों के शिक्षा से संबंधित परेशानियां दूर होगी। मसालेदार चीजों से दूरी बनाकर रखें।

कर्क राशि वालों आज व्यापारिक सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। 

सिंह राशि वालों आज का दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। Higher ऐजुकेशन के लिए छात्रों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपको नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में निवेश संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों आज आपको परिवार के किसी खास सदस्य से धन की प्राप्ति हो सकती है। युवाओं पर एक साथ कई सारी जिम्मेदारियां पड़ सकती हैं। व्यवसाय से संबंधित कोई टारगेट पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। सेहत की बात करें तो पेट संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण टारगेट आपको मिल सकते हैं। बिजनेस संबंधी योजनाओं को किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शाम का समय अपने बच्चों के साथ मस्ती भरा बिताएंगे।

धनु राशि वालों पारिवारिक मामलों से जुड़े कोई भी निर्णय लेने के लिए समय उत्तम नहीं है। भाइयों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों व्यवसाय की दृष्टि से धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। बेहतरीन तरीके से कार्यों को अंजाम देंगे। जायदाद संबंधी मामलों का हल होगा। किसी की बातों में आकर जीवनसाथी से अपने रिश्ते खराब न करें। शारीरिक थकान के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे।

कुंभ राशि वालों कार्यक्षेत्र में कुछ कर्मचारी आपका ध्यान भटका सकते हैं। किसी की कही सुनी बातों में न आएं। इस राशि के युवा वर्ग आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो ही सफलता हासिल होगी। शाम को किसी परिजन के घर डिनर के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होने के योग है। संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। 

Prachi Sharma

Advertising