आपका राशिफल- 23 मार्च , 2024

Saturday, Mar 23, 2024 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपके सारे काम बनते चले जाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय लाभ में रहेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष राशि वालों आज ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। युवा किसी बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर आपके साथ नए लोग जुड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। पिता के साथ करियर को लेकर बहस हो सकती है। 

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। बड़े-बुजुर्गों से आपको सही सलाह मिल सकता है। किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। बच्चे मौज-मस्ती में रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज आपके किए काम लाभ देने वाले नहीं रहेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ सकता है। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

सिंह राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस की ओर से कोई सख्त ऑर्डर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। खेलकूद में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों सरकारी सेक्टर में काम करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। छात्र अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज कोई नया काम शुरू करने और कामकाज संभालने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। अचानक मिलती परेशानियां आपको हैरान कर देंगी। व्यर्थ संदेह न करें। व्यापार में कुछ भी नया करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों लंबे समय के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा और तनाव कम रहेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है। समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। अपनी सोच किसी से शेयर न करें तो ही आपकी भलाई है। पार्टनर से आज आपको सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों से काम में सहयोग मिलेगा। कोई निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। उधार दिए पैसे वापिस मिलने के योग है। कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको पुराने दुश्मनों का भी सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होने के योग है लेकिन यात्रा, रोग और चिंता में आपका धन नाश भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे। काम में सुस्ती के बावजूद आपका मूड खुश रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

Prachi Sharma

Advertising