आपका राशिफल- 22 मार्च , 2024

Friday, Mar 22, 2024 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक सुधार लेकर आएगा। पुराने किए निवेश से आपको धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज आपके कारोबार को नया रूप मिल सकता है। अधिकारी वर्ग पूरी मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है। युवाएं अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में दिन शुभ नहीं है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। युवा वर्ग अपने आप सकारात्मक फील करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। छात्र आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। किसी खास दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि वाले आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। युवाओं को मनचाहे नतीजे प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, कोई रोग तंग कर सकता है।

कन्या राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। तरक्की के राह खुलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आ रही मुश्किलें दूर होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर आप अपना आपा खो सकते हैं। स्वयं को शांत रखने की कोशिश करें। इस राशि की वर्किंग महिलाओं को सफलता मिलने के योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।  

वृश्चिक राशि वाले आज बॉस के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। कुछ अधिकारी मार्गदर्शन कर आपका ध्यान भटका सकते हैं। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों की गतिविधियों से आप चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों नौकरी के लिए भटक रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। छात्रों को अध्यापक से सहायता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को सफल करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्तक देगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। मन आपका प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य संपन्न होते नजर आ रहे हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज आपको लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। मीडिया के जरिए आपको कोई व्यावसायिक सूचना मिल सकती है। नवविवाहितों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

Prachi Sharma

Advertising