आपका राशिफल- 20 मार्च , 2024

Wednesday, Mar 20, 2024 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। युवाओं को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज आप सरकारी मामलों में काफी लकी रहेंगे। अटके कामों में गति आएगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आप कारोबारी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहेगा। घर में धन की आवक बढ़ने के योग है। ससुराल पक्ष के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। स्टूडेंट्स कुछ नया कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज जोखिम भरे कामों से दूर रहे। आपको कहीं से सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकती है। बच्चे आपके सामने कोई नई डिमांड रख सकते हैं।

सिंह राशि वालों करियर के लिहाज से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिता से कोई अनमोल चीज मिल सकती है।

कन्या राशि वालों आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा।

तुला राशि वालों पारिवारिक जीवन को लेकर दिन आनंदमय रहेगा। अटके कामों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में Seniors का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। पैसे संबंधी किसी प्रकार का लेन-देन न करें। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। जीवनसाथी की सेहत ठीक न होने पर चिंतित रहेंगे। बच्चे घर में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से बाहरी लोगों से सलाह न लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। ननिहाल पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

मकर राशि वालों साझेदारी संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें, तो अच्छा होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखेँ। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

कुंभ राशि वालों जो काम अधूरा छोड़ा है, उसे पूरा करने में ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। दांपत्य जीवन में बढ़ रही गलतफहमियां रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बदन दर्द और बुखार जैसा तकलीफ हो सकती है।

मीन राशि वालों दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। व्यापार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

Prachi Sharma

Advertising