आज का राशिफल 28 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Dec 28, 2020 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किस्मत का सितारा आज बुलंद रहेगा। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। व्यापार के विस्तार के लिए आज निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा पर अपने पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाज़ी में न लें वर्ना भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता से विरासत में मिले व्यवसाय में वृद्धि होगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है। शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों को लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बच्चों की संगत पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ बहस से बचें वर्ना आगे नुकसान हो सकता है। मन एक जगह पर स्थिर न होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। निरंतर किये गए प्रयासों से लक्ष्यों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक परेशानियों में सुधार आएगा।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत और रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर की साज-सज्जा पर पैसा व्यय कर सकते हैं। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ेगी, जिस से आप को लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में रूकावटें आने के बावजूद आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वाहन लेने पर विचार कर सकते हैं पर अभी वाहन लेने के लिए उचित समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है पर ऐसी मनोदशा के साथ घर में न जाएं वर्ना वहां का वातावरण भी ख़राब होगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। ज़मीन या घर खरीदने पर विचार कर सकते हैं। घर में करीबी रिश्तेदार के आने से घर का वातावरण सुखद होगा। मित्र के घर मांगलिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising