आज का पंचांग-19 जनवरी, 2020

Sunday, Jan 19, 2020 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
19 जनवरी, 2020 रविवार माघ कृष्ण तिथि दशमी (19-20 मध्य रात 2.52 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी।

विक्रमी सम्वत् : 2076, माघ प्रविष्टे 6, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 29 (पौष), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख: 23, सूर्योदय: 7.30 बजे, सूर्यास्त: 5.42 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: विशाखा (रात 11.41 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा। योग: शूल (प्रात: 10.02 तक) तथा तदोपरांत योग गंड। चंद्रमा तुला राशि पर (सायं 5.48 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.26 से लेकर 19-20 मध्य रात 2.52 तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मकर में
चंद्रमा तुला में
मंगल वृश्चिक में
बुध  मकर में
गुरु धनुमें
शुक्र कुंभ में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Jyoti

Advertising