आज का पंचांग- 25 अगस्त, 2019

Sunday, Aug 25, 2019 - 09:15 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज ता. 25.08.19 दिन रविवार को सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति से हर्षण योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा आज मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। जिससे सौम्य योग भी बन रहा है। इसके अलावा आज नंदोत्सव, गोकुलोत्सव व दही हांडी का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आज किसी अच्छे काम की शुरूआत के बारे में सोच रहे हैं तो पंचांग से जानें राहूकाल समय। 

25 अगस्त, 2019 रविवार भाद्रपद कृष्ण तिथि नवमी (प्रात: 8.11 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी।

विक्रमी सम्वत्: 2076
भाद्रपद प्रविष्टे: 9
राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941 
दिनांक: 3 (भाद्रपद) 
हिजरी साल: 1440
महीना: जिल्हिज
तारीख: 23
सूर्योदय: 6.03 बजे
सूर्यास्त: 6.56 बजे (जालंधर समय)
नक्षत्र: मृगशिर (25-26 मध्य रात 3 .59 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आद्रा।
योग: हर्षण (बाद दोपहर 2.17 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा वृष राशि पर (सायं 4.13 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा शुरू होगी (सायं 7.37 पर)।
पर्व, दिवस तथा त्यौहार: नन्दोत्सव, गोकुलोत्सव (मथुरा), श्री गुगा नवमी, मेला गुग्गा नवमी (अम्बाला, बिलासपुर), मेला गुग्गा ज़ाहिर पीर (नकोदर), मेला गोगा मेड़ी (श्रीगंगानगर, राजस्थान), मेला बन्द्राल (कुल्लू, हिमाचल)।
दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए।
राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चंद्रमा वृष में
मंगल सिंह में
बुध कर्क में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र सिंह में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

 

Jyoti

Advertising