आज का पंचांग- 16 जुलाई, 2026

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 07:09 AM (IST)

Aaj Ka Panchang: 16 जुलाई 2026, गुरुवार आषाढ़ शुक्ल तिथि द्वितीया (प्रात: 8.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया

विक्रमी सम्वत् : 2083, श्रावण प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 25 (आषाढ़), हिजरी साल 1448, महीना सफर, तारीख 1, सूर्योदय: प्रात: 5.38 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.29 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आश्लेषा (सायं 7.53 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: सिद्धि (16-17 मध्य रात 1.23 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा: कर्क राशि पर (सायं 7.53 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, सायं 7.53 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस त्यौहार: रथ यात्रोत्सव (श्री जगन्नाथ पुरी), विक्रमी श्रावण संक्रांति, सूर्य रात 11.39 (जालंधर टाइम) पर कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, निश्यण दक्षिणयन एवं सफर (मुस्लिम) महीना शुरू, मेला नागनी (नूरपुर कांगड़ा) 

PunjabKesari Aaj ka Panchang

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

PunjabKesari Aaj ka Panchang

सूर्य मिथुन में
चन्द्रमा कर्क में 
मंगल वृष में
बुध मिथुन में
गुरु कर्क में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

PunjabKesari Aaj ka Panchang

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News