आज का पंचांग- 27 जून, 2026
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 07:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 27 जून 2026, शनिवार द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल तिथि त्रयोदशी (27-28 मध्य रात 12.44 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् : 2083, आषाढ़ प्रविष्टे 13, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 6 (आषाढ़), हिजरी साल 1448, महीना मुहर्रम, तारीख 11, सूर्योदय: प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.32 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: अनुराधा (रात 10.11 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग: साध्य (दोपहर 12.33 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 10.11 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शनि प्रदोष व्रथ, वट सावित्री व्रतारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मिथुन में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल वृष में
बुध कर्क में
गुरु कर्क में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
