आज का पंचांग- 2 जून, 2026

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 11:56 AM (IST)

Aaj Ka Panchang: 2 जून 2026 का पंचांग- ज्येष्ठ (अधिक) मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि और बड़े मंगलवार का दिन है। आज के दिन मूल नक्षत्र के साथ शुभ योग और गर करण का अद्भुत संगम बन रहा है, जो मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

ग्रहों की स्थिति: आज सूर्य देव वृष राशि में अपनी चमक बिखेरेंगे, जबकि चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे। 

शुभ और अशुभ समय (सावधानी बरतें): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय सर्वोत्तम है। 

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस समय के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण कार्य या नए निवेश से बचना चाहिए।

दिशाशूल: आज उत्तर दिशा की ओर दिशाशूल रहेगा। इस ओर यात्रा करने से बचें या बहुत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक निकलें।

आज का महा उपाय: आज पांचवां बुढ़वा मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। आज के दिन अपनी बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि के लिए हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग अवश्य अर्पित करें। यह सरल उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा।

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News